Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 18 से फिर बरसेंगे बदरा, जानें इस हफ्ते मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 18 और 19 मई को बारिश (Rain) की आशंका जताई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 मई तक मौसम (Mausam) साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 19 मई को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गर्जन के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 21 मई तक मौसम खराब बना रहेगा।
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए थे। मगर इस दौरान भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं कल्पा व केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की बढ़ोतरी आई है। शिमला, ऊना, नाहन, हमीरपुर, चंबा और डलहौजी में दो डिग्री तक तापमान बढ़ा है। तापमान में उछाल आने के बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा हे। ऊना का पारा फिर से 36 डिग्री तक पहुंच गया है। मगर बारिश होने के बावजूद भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आने से रात के समय भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा हे।
मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 17 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। राज्य में 18 मई से फिर बारिश होगी। जो क्रम 21 मई तक चलता रहेगा। जबकि इस दौरान 19 मई को भारी बारिश व ओलावृष्टि होने की आशंका जताई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS