Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 3 दिन बारिश और बर्फबारी का अनुमान, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। बता दें कि बीते सप्ताह टाउते तूफान की वजह से हिमाचल में बारिश हुई थी। अब दोबारा बादल बरसने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने बारिश (Rain) का पुर्वानुमान जताया है। वहीं, बीते बीस घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ (Snow)भी गिरी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मैदानी भागों में 30 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, इस दौरान मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अंदेशा है।
वहीं शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि, तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा है।
इस जिले में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान कल्पा 6.0, शिमला 11.6, सुंदरनगर 15.5, भूंतर 14.3, धर्मशाला 14.4 ऊना 19.2, नाहन 20.1, केलांग 3.0, पालमपुर 14.2, सोलन 14.5, मनाली 9.8, कांगड़ा 15.6, मंडी 9.8, बिलासपुर 18.2, हमीरपुर 18.4, चंबा 13.0, डलहौजी 8.5 और कुफरी 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 24.3, सुंदरनगर 33.4, भूंतर 30.2, कल्पा 17.7, धर्मशाला 26.2, ऊना 37.8, नाहन 32.1, सोलन 31,2, कांगड़ा 33.4, बिलासपुर 36.2, हमीरपुर 34.5, चंबा 31.1, डलहौजी 18.7 और केलांग 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। सिरमौर के पावंटा साहिब में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS