Mausam Ki Jankari: हिमाचल के मैदानी इलाकों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम (Himachal pradesh weather) ने करवट ली है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कल और परसों बारिश (Rain) की संभावना है। सूबे में सोमवार को पूरे दिन बादल छाय रहे। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज लाहौल के सिस्सू में हल्की बर्फबारी (Snowfall) भी हुई है। बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी है। प्रदेश में 7 अप्रैल यानी कल मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि (Hail) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ बन रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा अन्य इलाकों में बादल छाए रहे। मंडी, शिमला सहित कई इलाकों में तेज हवा चली और हल्की बूंदाबादी भी हुई। जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हो गया। मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे बंद है। लाहौल पुलिस के अनुसार, बर्फबारी के चलते आगे वाहनों को जाने नहीं दिया जा रहा है। दरअसल बर्फबारी होने से सड़कों पर फिसलन हो जाती है। जिससे सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है।
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कल मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से चालीस किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 8 अप्रैल को मैदानी इलाकों को छोड़कर पूरे हिमाचल में मौसम खराब होने की संभावना है। वहीं आज सिस्सू में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS