Mausam Ki Jankari: प्रदेश में गर्मी से बुराहाल, ऊना का तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार

Mausam Ki Jankari: हिमाचल पदेश (Himachal Pradesh) में गर्मी (Heat) से बुरा हाल हैं। कई जिलों में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 13 जुलाई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। गर्मी से हिमाचल पहुंचे पर्यटक भी परेशान है। गर्मी अधिक होने के दूर-दूर से पहुंचे पर्यटकों को भी गर्मी ने परेशान किया हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने 13 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। 10 और 11 जुलाई को मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आपको बता दें कि मौसम के रोज-रोज के आंकड़े गलत होते जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि बारिश होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
इस जिले में रहा सबसे अधिक तापमान हिमाचल के बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 37.0, कांगड़ा जिले में 36.9, भुंतर में 36.0, हमीरपुर जिले में 35.6, सुंदरनगर 35.3, चंबा जिले में 34.6, सोलन जिले में 34.5, नाहन में 33.9, धर्मशाला 31.2, राजधानी शिमला में 26.6, कल्पा 26.3, केलांग 22.1 और डलहौजी में 22.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इस तरह बढ़ते तापमान से लोगों की हवा खराब कर दी है।
मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में आने वाले 2 दिनों के अंदर बारिश की संभावना जताई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। वहीं आज प्रदेश में धूप खिली हुई है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS