Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 3 दिन तक बारिश-आंधी की संभावना, इन जिलों में अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 3 दिन तक बारिश-आंधी की संभावना, इन जिलों में अलर्ट जारी
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में तीन दिन तक बारिश-आंधी (Rain And Storm) चलने के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में तीन दिन तक बारिश-आंधी (Rain And Storm) चलने के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) के अनुसार मैदानी और निचले कुछ भागों में चार और पांच जून को बारिश-अंधड़ चलने की संभावना है।

आपको बता दें कि प्रदेश में 6 जून तक मध्य पर्वतीय भागों में बारिश व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 6 से 10 जून तक मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है, जबकि मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में सात जून से मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से शिमला और आसपास भागों में मौसम खराब बना हुआ है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 16.7, भुंतर 14.9, कल्पा 7.6, धर्मशाला 17.8, ऊना 23.0, 14.6, नाहन 21.0, केलांग 7.2, पालमपुर 17.4, सोलन 15.4, मनाली 11.0, कांगड़ा 19.2, मंडी 17.2, बिलासपुर 21.2, हमीरपुर 21.4, चंबा 15.0, डलहौजी 10.9 और कुफरी में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ था। ऊना में अधिकतम तापमान 34.3, भुंतर 31.7, मंडी 30.4, बिलासपुर 29.4, हमीरपुर 28.1, चंबा 28.0, नाहन 29.8, कांगड़ा 29.6, सोलन 27.0, धर्मशाला 26.8, शिमला 22.0, कल्पा 22.4, केलांग 17.3 और डलहौजी में 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं हिमाचल प्रदेश में मई में 4 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून में 101 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश में 25 जून तक मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है।

Tags

Next Story