Mausam Ki Jankari: हिमाचल में आज फिर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में आज फिर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस सप्ताह के दौरान मानसून (Monsoon) रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) द्वारा राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस सप्ताह के दौरान मानसून (Monsoon) रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) द्वारा राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। उक्त अवधि के दौरान राज्य के शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर व डलहौजी में मानसून के ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना जताई जा रही हे। मैदानी इलाकों में 22 से 24 जून के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। जबकि शेष दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश होने की उम्मीदें जताई जा रही है।

सोमवार को मैदानों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाडों पर 26 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद आसमान में बादलों के उमडने के साथ धूंध घिरनी शुरू हो गई थी। वहीं इस दौरान कुछ स्थानों पर ठण्डी हवा भी चली। शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है।

प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को भारी बारिश होगी। पहाडों पर 26 जून तक मौसम साफ बना रहेगा। उन्होने बताया कि प्रदेश में पूरे सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय बना रहेगा। बता दें कि प्रदेश में 22 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभान ने भी पहली ही इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया है।

Tags

Next Story