Mausam ki Jankari: हिमाचल में 11 तक गर्जन के साथ बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Mausam ki Jankari: हिमाचल में 11 तक गर्जन के साथ बारिश, जानें अपने शहर का हाल
X
Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है। आज प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) देखने को मिली है।

Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है। आज प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) देखने को मिली है। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक, प्रदेश में 11 अगस्त तक अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। विभाग द्वारा राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर में मौसम ज्यादा तेवर दिखाएगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

वही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज सुबह मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप भी खिली रही, मगर दोपहर बाद आसमान में काले बादलों ने अपन बसेरा डाल दिया है। वहीं कई स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है। बारिश होने के साथ पहाड़ों पर धूंध भी घिरी रही। बारिश होने के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

नाहन, सोलन, कांगडा, चंबा, डलहौजी, शिमला व केलांग के तापमान में गत गुरूवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, धर्मशाला व ऊना के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के कुछ स्थानों पर गत 24 घटों के दौरान झमाझम बारिश रिकार्ड की गई है।

यहां हुई इतनी बारिश

बैजनाथ में सबसे ज्यादा 82 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा नूरपुर में 60, धर्मशाला में 55, जोगिंद्रनगर में 53, गगल में 31, नगरोटा सूरियां में 22 और खेरी में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गत बुधवार के मुकाबले गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 11 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। उक्त अवधि के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Tags

Next Story