Mausam Ki Jankari: प्रदेश में बदला मौसम, आसमान में छाए काले बादल, विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले कई दिनों से मौसम (Mausam) साफ है लेकिन आज आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसी के साथ मौसम विभाग (Weather Department) ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में दो अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश से मानसून (Monsoon) अक्तूबर के शुरूआत में विदाई ले लेगा। आपको बात दें कि मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी और शिमला जिले में बारिश हुई है। शिमला में दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। मंडी जिले (Mandi District) के कई इलाकों में झमाझम पानी (Heavy Rain) बरसा और तेज हवा भी चली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद जुब्बड़हट्टी में भी भारी बारिश हुई। वहीं, मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहा। वहीं आज प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।हिमाचल को बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। वहीं मंगलवार को प्रदेश में 26 छोटी-बड़ी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। चार कच्चे मकानों सहित एक गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है। लगातार बारिश से हिमाचल को 1100 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। मंगलवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी शिमला में 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। छैला में 13, नारकंडा में 10 मिलीमीटर, धर्मशाला में 7, पालमपुर में 9.5, मंडी जिल में 5, जोगिंद्रनगर में 4 मिलीमीटर, बैजनाथ-कुफरी में 3 और शाहपुर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।।
तापमान में आई गिरावट
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 35.3 दर्ज किया गया वहीं कांगड़ा जिले में तापमान 32.2 रहा, बिलासपुर जिले की बात करें तो यहां पर तापमान 32.0 रहा, भुंतर में 31.7, चंबा जिले में 31.5, सुंदरनगर में 31.4, नाहन में 31.3, सोलन जिले में 31.2, हमीरपुर जिले में 31.0, मंडी जिले में 30.3, धर्मशाला में 26.6, केलांग में 24.0, शिमला जिले में 23.3, कल्पा में 22.6 और डलहौजी में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अपनी जानकारी में बताया कि बारिश और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से ताममान में गिरावट आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS