Mausam Ki Jankari: प्रदेश के दो जिलों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा, 24 को फिर भारी बारिश का अलर्ट

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले कई दिनों से भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग (IMD) ने दो जिलों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा जताया है। आपको बता दें कि कांगड़ा और मंडी जिले (Kangra and Mandi District) में बिना किसी बरसात के तटबंध टूटने या मीलों दूर पहाड़ों में हुई बरसात से अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 22 व 23 जुलाई को कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में 24 जुलाई को फिर से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए नदी-नालों से दूर रहने का परामर्श दिया गया है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रो में बुधवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में फिर बढोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री तक का उछाल आया है। ऊना जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। ऊना जिले में तापमान में सबसे ज्यादा 7 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं बिलासपुर में छह, सुन्दरनगर, भुंतर, कांगडा व हमीरपुर में पांच, चंबा में चार, शिमला व नाहन के तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा आया है। बता दें कि राज्य में बीते 24 घटों दौरान कसौली में सबसे ज्यादा 61 मिलीमीटर बारिश दर्ज की कई है। डलहौजी में 19 और ऊना में 17 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले कुछ गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि कांगड़ा में मानसून की पहली बारिश ने ही तबाही मचा दी है। वहीं कुल्लू जिले में भी भारी बारिश दर्ज की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS