Mausam Ki jankari: प्रदेश में गर्मी से मचा हाहाकार, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Mausam Ki jankari: प्रदेश में गर्मी से मचा हाहाकार, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
X
Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। गर्मी की वजह से पहाड़ तप रहे हैं। दूसरे राज्यों से पहुंचे सैलानी भी गर्मी से परेशान हैं।

Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। गर्मी की वजह से पहाड़ तप रहे हैं। दूसरे राज्यों से पहुंचे सैलानी भी गर्मी से परेशान हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में चार दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि आज सुबह ही से धूप खिली हुई है। यही नहीं प्रदेश की राजधानी में भी गर्मी से हाल बेहाल है। लोग गर्मी से परेशान हो चुके हैं।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में दोबारा मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है। प्रदेश में आज भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। शाम होते-होते प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मध्यवर्ती इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। यहीं नहीं साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दो से छह जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। एक से चार जुलाई तक मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं प्रदेश में 6 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

वहीं प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2, बिलासपुर 38.5, मंडी 38.1, कांगड़ा 38.0, चंबा 37.3, हमीरपुर 37.2, सुंदरनगर 36.7, भुंतर 36.6, नाहन 35.5, सोलन 34.5, धर्मशाला 31.4, मनाली 29.8, शिमला 27.8, कल्पा 26.1, केलांग 25.3, डलहौजी 24.7 और कुफरी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ऊना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags

Next Story