Mausam Ki Jankari: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बाढ़ का खतरा

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में दो दिन का अलर्ट (Alert) जारी किया है। पिछले कई दिनों से राजधानी शिमला (Shimla) समेत अन्य भागों में झमाझम बारिश (Heavy rain) हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 26 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट है।
प्रदेश के लिए जारी नेशलन फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के चार जिलों शिमला, कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कई भागों में 23 अगस्त सुबह साढ़े 11 बजे तक अचानक बाढ़ आने का खतरा है। विभाग ने भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
उधर, भारी बारिश से राजधानी शिमला में जगह-जगह पेड़ गिरे हैं। इससे गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। शिमला में 63.7, बिलासपुर 75.0, सुंदरनगर 20.0, नयनादेवी 46.6 पालमपुर 43.4, धर्मशाला में 15.6,मनाली 17.0 और कुफरी में 17.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। भारी बारिश से सेब तुड़ान भी प्रभावित हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS