Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 13 तक भारी बारिश का अलर्ट, इन स्थानों पर होगी अधिक बारिश

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में बादल (Cloud) छाए हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 11 अगस्त को भारी बारिश (Heavy Rain) होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौमस विभाग (Weather Department) की मानें, तो प्रदेश में 13 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। उक्त अवधि के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई है। दिन के समय हुई बारिश से राज्य के कई स्थानों के तापमान में गत रोज के मुकाबले गिरावट आई है।
शिमला व भुंतर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। नाहन में दो व धर्मशाला में 0.4 डिग्री तक पारा लुढ़का है। इसके अलावा शेष हिमाचल के तापमान में बढोतरी आंकी गई है। केलांग के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया है। कांगड़ा व चंबा में तीन, हमीरपुर में दो, बिलासपुर व डलहौजी में एक डिग्री तक पारा चढ़ा है।
गत 24 घंटो के दौरान नयनादेवी में 71 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। इसके अलावा कंडाघाट में 59, कसौली में 35, धर्मपुर में 25, पांवटा में 23, सरकाघाट में 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा अगामी दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया गया है, जिससे तापमान में ओर गिरावट आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS