Mausam Ki Jankari: हिमाचल में पांच दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में पांच दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में प्री-मानसून (PRE-Monsoon) ने शुरुआती दिनों में कहर बरपा दिया है। राज्य में झमाझम बारिश (Heavy Rain) के साथ तूफान (Storm) ने लोगों की नीदें उड़ा कर रख दी है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में प्री-मानसून (PRE-Monsoon) ने शुरुआती दिनों में कहर बरपा दिया है। राज्य में झमाझम बारिश (Heavy Rain) के साथ तूफान (Storm) ने लोगों की नीदें उड़ा कर रख दी है। प्रदेश में अगामी पांच दिनों तक भारी बारिश, ओलावृष्टि व तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जो जनता की परेशानियां बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं, इस अलर्ट के बाद मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में 17 जून तक मानसून भी दस्तक दे देगा।

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वीकेंड पर दिन भर मौसम साफ बना रहा। दोपहर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद शीतलहरों को प्रवाह शुरू हो गया था। शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर, कल्पा, नाहन, सोलन, बिलासपुर, चंबा, केलांग व डलहौजी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नाहन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री की गिरावट आई है। शिमला, सुंदरनगर, ऊना व कांगड़ा के तापमान में बढ़ोतरी आई है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान जमकर तूफान चला है।

वहीं, कई स्थानों पर झमाझम बारिश भी हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में एक से सात डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में पांच दिन तक मौसम कहर बरपाएगा। मैदानों व पहाड़ों पर 18 जून को मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश में 17 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

Tags

Next Story