Mausam Ki jankari: प्रदेश में 20 तक भारी बारिश और तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam Ki jankari: प्रदेश में 20 तक भारी बारिश और तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
X
Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में मौसम विभाग (IMD) ने 20 जून तक भारी बारिश (Heavy Rain) होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 21 जून को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश होगी, जबकि राज्य में 22 जून को मौसम साफ बना रहेगा।

Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में मौसम विभाग (IMD) ने 20 जून तक भारी बारिश (Heavy Rain) होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 21 जून को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश होगी, जबकि राज्य में 22 जून को मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दिन के समय मौसम साफ बना रहा। दोपहर बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश व ठंडी हवाएं चली है, जिससे अधिकतम तापमान में फिर से एकाएक भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में एक से 14 डिग्री तक की गिरावट आई है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 14 डिग्री तक गिरावट आई है। सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा व चंबा में 12 डिग्री तक पारा लुढ़का है। बिलासपुर व हमीरपुर के तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में गर्मी का कहर कम हो गया है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।

शिमला में हुई भारी बारिश

शिमला में सबसे ज्यादा 69 मिलीमीटर बारिश हुई है। जोगिंद्रनगर 27, भोंरज में 26, नालागढ़ में 25, सरकाघाट में 22, डलहौजी में 13 और हमीरपुर में 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के निदेशक डा। मनमोहन सिंह मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिनों तक भारी बारिश होगी। 21 जून को एक दो स्थानों पर बारिश होगी।

काजा रोड बंद हुआ

बुधवार सुबह घाटी में कुंजुम पास में बर्फबारी हुई। इसके अलावा, ग्राम्फू से नौ किलोमीटर दूर डोरनी नाला में पानी बढ़ने से सैलाब आ गया। यहां 30 करीब बाइकर्स, दो ट्रैवलर, सहित छोटे वाहन फंस गए। इस दौरान यहां करीब 100 लोग फंसे रहे। इनमें बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, इस दौरान जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। बाद में यह मार्ग दूसरी बार फिर से बंद हुआ है और अब तक बहाली नहीं हो पाई है।

Tags

Next Story