Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 7 दिन तक होगी झमाझम, येलो अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 7 दिन तक होगी झमाझम, येलो अलर्ट जारी
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 7 दिन तक बारिश के आसार है। वहीं 3 दिन मौसम (Weather) साफ रहने के बाद अब फिर से बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने 7 दिन तक बारिश का अनुमान जताया है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 7 दिन तक बारिश के आसार है। वहीं 3 दिन मौसम (Weather) साफ रहने के बाद अब फिर से बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने 7 दिन तक बारिश का अनुमान जताया है। इससे पहले येलो अलर्ट (Yellow Alert) के बीच सोमवार को प्रदेश भर में मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल (Clouds) छाए रहने के साथ प्रदेश में हल्की धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र (शिमला) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 23 और 24 जून को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में 27 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों में 25 जून से मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं।

वहीं लेह मनाली हाईवे खुला हुआ है। यहां पर लगातार ट्रैफिक जारी है। इसके अलावा काजा मनाली रोड पर भी यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। वहीं, चंद्रताल के लिए भी रास्ता खोल दिया गया है। हालांकि, दोनों राजमार्गों की हालत दयनीय बनी हुई है। कई जगह लैंडस्लाइड के चलते सड़क काफी खराब है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, कांगड़ा में 33.1, सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 32.7, बिलासपुर-सोलन में 30.0, चंबा में 30.8, हमीरपुर में 29.8, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 28.2, शिमला में 23.8, कल्पा में 21.6, केलांग में 20.2 और डलहौजी में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Tags

Next Story