Mausam Ki Jankari: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, शिमला में झमाझम बारिश

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, शिमला में झमाझम बारिश
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही इसकी चेतावनी दे रखी थी। मौसम विभाग की जानकारी के के अनुसार, प्रदेश में बताई गई 20 अप्रैल को ही बारिश शुरू हो गई है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही इसकी चेतावनी दे रखी थी। मौसम विभाग की जानकारी के के अनुसार, प्रदेश में बताई गई 20 अप्रैल को ही बारिश शुरू हो गई है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बारिश होने से एक तरफ जहां किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। अधिक बारिश होने से किसान चिंतित हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला में दोपहर के समय झमाझम बारिश शुरू हो गई थी, इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय नौ जिलों में मंगलवार और बुधवार को अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है। 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिले के लिए बारिश-ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, कल्पा 3.0, मनाली 7.4, भुंतर 8.8, कुफरी 9.9, डलहौजी 10.2, सुंदरनगर 10.4, सोलन 10.0, मंडी 10.1, धर्मशाला 10.8, शिमला 12.7, कांगड़ा 13.6, हमीरपुर 14.7, बिलासपुर 15.0, ऊना 14.8 और नाहन में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Tags

Next Story