Mausam Ki Jankari: भारी बारिश से भीगा हिमाचल, कई स्थानों पर हुआ नुकसान

Mausam Ki Jankari: भारी बारिश से भीगा हिमाचल, कई स्थानों पर हुआ नुकसान
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून (Monsoon) सक्रिय होने लगा है। मानसून के सक्रिय होते ही कई जिलों में झमाझम बारिश (Heavy rain) की खबर है। आपको बता दें कि मानसून के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की जा रही है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून (Monsoon) सक्रिय होने लगा है। मानसून के सक्रिय होते ही कई जिलों में झमाझम बारिश (Heavy rain) की खबर है। आपको बता दें कि मानसून के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। राज्य में पहली से 17 जून की बात की जाए तो प्रदेश में सामान्य से 58 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले कुछ सालों के दौरान पहली मर्तबा है कि शुरुआती दिनों में ही इतनी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

राज्य में पहली से 17 जून तक बिलासपुर में 76, चंबा में 82, हमीरपुर में 76, कांगड़ा में 103.7, किन्नौर में 23.6, कुल्लू में 51.2, मंडी में 103.2, शिमला में 79.7, सिरमौर में 139.2, सोलन में 119.3, ऊना में 62.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। लाहौल स्पीति में 25.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। लाहुल स्पीति को छोड़कर समूचे प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश आंकी गई है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में सबसे ज्यादा सिरमौर में 142 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वहीं इसके अलावा ऊना में 108, सोलन में 106, मंडी में 66, बिलासपुर में 59, ओर शिमला में 54 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 17 दिनों के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में 58 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

बारिश होने से कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगामी चार दिनों के दौरान भी प्रदेश में भारी बारिश होगी। बारिश के साथ तूफान भी चलेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि नदी नालों से दूर रहे। जल स्तर बढने से दुर्घटना पेश आ सकती है। वहीं उन्होंने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया है।

Tags

Next Story