Mausam Ki Jankari: हिमाचल में हुई बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात हुई बारिश से कुछ राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने कई दिनों से बारिश की चेतावनी दे रखी थी। प्रदेश में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, यह बारिश रात से सुबह तक हुई है। जिसके कारण मौसम ठंडा हो गया। बात दें कि यह बारिश शिमला, मंडी सहित कई जिलों में हुई है। बारिश होने से प्रदेश में धान की रोपाई भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने सूबे में 15 जुलाई तक मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी शिमलां, मंडी, कुल्लू के अलावा कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। बता दें की इससे पहले कुल्लू के बंजार, मंडी की सराज वैली में शुक्रवार दोपहर जमकर बारिश हुई। हालांकि, दूसरे इलाकों यह बारिश नहीं देखी गई है।
वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में बूंद भी नहीं पड़ी और लोग गर्मी से परेशान दिखे। हांलाकि मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं होती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आने वाले 15 जुलाई तक मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिलेगी।
आपको बता दें कि प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ऊना जिले में झुलसाने वाली गर्मी पड़ी और यहां पारा 42.0 डिग्री रहा। इसके अलावा, बिलासपुर जिले में में 37.5, हमीरपुर जिले में 35.5, चंबा जिले में 35 डिग्री और मनाली मे पारा 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS