Mausam Ki Jankari: हिमाचल में भारी बारिश, लैंडस्लाइड के चलते कई सड़कें बंद, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कल ही इसके बारे में अलर्ट जारी किया था। कुल्लू जिले में बीती रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, वहीं मार्ग भी अवरूद्ध होने शुरू हो गए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी कई रूटों पर फंस गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू डिपो की दो बसें सुधराणी और घाट परमाणू बस रूट पर फंस गई है। हालांकि जिले के लोकल रूट चल रहे हैं। कुल्लू-मंडी मुख्य मार्ग बंद होने की सूचना भी है। उधर, बारिश से किसान-बागबान भी फसलों को लेकर चिंतित हो गए हैं। गोभी-टमाटर, नाशपाती का सीजन चला हुआ है। बारिश होने से फसल का कार्य भी रूक गया है।
चंबा में लैंडस्लाइड
आपको बता दें कि चंबा जिले में भी भारी बारिश हुई है। चंबा-भरमौर एनएच पर दुनाली के समीप पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रूक गई है। इसके चलते मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। जिससे लोगों को अपने स्थान पर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
रास्तों से मलवा हटाने का कार्य शुरू
भरमौर व होली मार्ग पर दौडऩे वाली सरकारी व निजी बसें भी बीच राह में फंस गई हैं। एनएच प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के सहयोग से मलबा व चट्टानें हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने के लिए काम छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सवेरे दुनाली के समीप अचानक पहाड़ दरकने से टनों के हिसाब से मलबा व भारी भरकम चट्टानें मुख्य मार्ग पर आ गिरी। समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर यातायात बहाली को लेकर काम जारी था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS