Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल पदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल पदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश बताई है। जबकि 16 और 17 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 22 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊना जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में बादल छाए रहे। हल्की धूप भी खिली रही। जिससे फिर से तापमान बढ़ गया।

वहीं आपको बात दें कि कुल्लू जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ के पांच दिन बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है। जिल्रे में चार सड़कें बंद चल रही हैं। इसके अलावा जिला में पेयजल की सबसे अधिक 38 योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। जबकि सिंचाई की चार व एक सीवरेज स्कीम को भी नुकसान हुआ है। राहत की बात है कि बिजली बोर्ड ने सभी बिजली के ट्रांसफॉर्मरों को बहाल कर दिया है। बंद पड़ी सड़कों व पानी की स्कीमों को भी प्राथमिकता के आधार पर लोनिवि व जलशक्ति विभाग बहाल कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में अधिकतम तापमान 36.7, भुंतर 33.2, कांगड़ा 31.3, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 33.0, हमीरपुर 33.2, चंबा 31.3, धर्मशाला 29.4, सोलन 30.0, नाहन 30.3, केलांग 26.1, कल्पा 24.6 और शिमला में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 22.3, कल्पा 14.0, धर्मशाला 19.8, ऊना 27.2, नाहन 24.4, केलांग 12.3, पालमपुर 20.5, सोलन 20.6, मनाली 17.2, कांगड़ा 24.6, मंडी 20.1, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.4, चंबा 22.3, डलहौजी 17.0 और कुफरी में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

Tags

Next Story