Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 17 जून तक भारी बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल...

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 17 जून तक भारी बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल...
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में तीन दिन तक भारी बारिश (Heavy rain) व ओलावृष्टि के साथ तूफान (storm) चलेगा। मौसम विभाग (IMD) द्वारा प्रदेश में 17 जून तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में तीन दिन तक भारी बारिश (Heavy rain) व ओलावृष्टि के साथ तूफान (storm) चलेगा। मौसम विभाग (IMD) द्वारा प्रदेश में 17 जून तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 जून तक मौसम खराब बना रहेगा, जबकि मैदानों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 19 व 20 जून को मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी आई है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का इजाफा रिकार्ड किया गया है।

तापमान में उछाल आने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय लोगों को गर्मी का सामाना करते हुए देखा गया। मौसम विभाग डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश होगी। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 जून तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि मैदानी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 19 व 20 जून को मौसम साफ बना रहेगा।

इस बार जल्दी आया मानसून

इस साल मानसून ने बताए गए समय से पहले दस्तक दे दी है और मानसून सीजन बढिय़ा रहने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 1982 से लेकर अब तक चार दशक में प्रदेश में मानसून अधिकतर जून के माह में ही आ रहा है। इस दौरान मानसून ने 29 बार जून में तो मात्र 11 बार जुलाई में प्रदेश में दस्तक दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार प्रदेश में पिछले बार से अधिक बारिश की संभावना हैं।

Tags

Next Story