Mausam Ki Jankari: हिमाचल में छाए बादल, आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में छाए बादल, आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: धीरे-धीरे हिमाचल पदेश में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन प्रदेश में ज्यादा बारिश रिकार्ड नहीं की गई है।

Mausam Ki Jankari: धीरे-धीरे हिमाचल पदेश में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन प्रदेश में ज्यादा बारिश रिकार्ड नहीं की गई है। हालांकि प्रदेश में बादलों के घिरने से अधिकतम तापमान में गत शुक्रवार के मुकाबले गिरावट आई है, मगर इसके बावजूद प्रदेश में जनता को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में अगामी तीन दिन यानि 13 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी, जबकि राज्य में 16 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। राज्य में शनिवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।

बता दें कि दिन के समय बादलों के घिरने और शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में गत शुक्रवार के मुकाबले गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। नाहन व चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। धर्मशाला व कांगड़ा में दो डिग्री, सुंदरनगर, शिमला, सोलन में एक डिग्री तक पारा लुढ़का है। भराड़ी में 72, जोगिंद्ररनगर में 49, नाहन में 42, सुंदरनगर में 41, गोहर में 32, सरकाघाट में 27 और चंबा में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश में बारिश होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आई है। ऊना का पारा फिर से 29 डिग्री तक पहुचं गया है। भुंतर, बिलासपुर व चंबा का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 16 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। 13 जुलाई तक प्रदेश में गर्जन के साथ भारी बारिश होगी। इसके लिए विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags

Next Story