Mausam Ki Jankari: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 84 सड़कें बंद, इन 3 जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradeh) में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश (Rain) हो रही है। प्रदेश के मंडी, कांगड़ा और शिमला जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है। इन जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से हुई लैंडस्लाइड (Landslide) से 84 सड़कें बंद (Road Closed) हो गई हैँ। रास्ते बंद होने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लाहौल स्पीति जिले (Lahaul Spiti District) में लैंडस्लाइड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल हैं जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलासपुर जिले में दो और मंडी-सिरमौर में एक-एक कच्चा मकान को नुकसान पहुंचा है। वहीं राजधानी शिमला में एक पक्के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। मंडी के सरकाघाट इलाके में खरोट के पास हुए भूस्खनल के चलते 24 घँटे के बाद भी यहां रास्ता नहीं खुला है। यहां पर सड़क से लगातार मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। यहीं नहीं बिलासपुर जिले के के श्री नैना देवी बस अड्डा के समीप बड़े मोड पर जमीन धसने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं सड़क के नीचे होटल और रिहायशी मकानों को भी खतरा बना हुआ है।
आपको बता दें ऊना जिले में अधिकतम तापमान 38.0 दर्ज किया गया। वहीं कांगड़ा जिले का अधिकतम तापमान 34.9 रहा। बिलासपुर जिले का तापमान 34.0 रहा। सुंदरनगर में 33.9, हमीरपुर जिले का अधिकतम तापमान 33.4 दर्ज किया गया। मंडी और चंबा जिले का तापमान 33.3 रहा। सोलन जिले की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 30.6 रहा। भुंतर में 29.8, धर्मशाला में अधिकतम तापमान 27.4 रहा। पर्यटन नगरी मनाली का तापमान 25.5 रहा। वहीं राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 24.5 दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS