Mausam Ki Jankari: हिमाचल में जमकर हुई बारिश और ओलावृष्टि, सेब बागवानों को भारी नुकसान

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले कई दिनों से बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर जारी है। प्रदेश में बुधवार रात को जबरदस्त ओलावृष्टि (Hail) हुई है। जिससे सेब के पौधों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। बुधवार रात को हुई जबरदस्त ओलावृष्टि से सेब बागवानों को जबरदस्त नुकसान से बागवान परेशान हैं। प्रदेश में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। ओलावृष्टि से एक तरफ जहां बागनों को नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरी तरफ बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
राजधानी शिमला में भी ओलवृष्टि हुई है। रात को काफी ज्यादा ओले गिरे और ऐसा लगा मानों शहर में हिमपात हुआ है। शिमला शहर का पूरा इलाका ओलों की सफेद चादर से ढ़क गया है। तमाम इलाकों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। जिससे शहर में चारो तरफ बर्फबारी जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है।
शिमला में कई स्थानों पर ओले गिरने से वाहन चलाने में परेशानी पेश आई। वही, लगातार बारिश और ओले गिरने से राजधानी में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रामपुर, कोटगढ़, कोटखाई जैसे सेब उत्पादक इलाकों में भारी ओले गिरे हैं। इन इलाकों में आंधी चलने से सेब के पौधों की टहनियां भी टूट गई हैं।
दरअसल, मौजूदा समय में सेब के पौधों में फ्लावरिंग हो रही है और ओले गिरने से सेब के फुल झड़ने से बागवानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में 23 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। वहीं कल से मौसम साफ रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS