Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 26 अगस्त तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, लैंडस्लाइड के चलते कई सड़कें बंद

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 26 अगस्त तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, लैंडस्लाइड के चलते कई सड़कें बंद
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते कई जिलों में लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ है। मौसम विभाग ने कई दिनों पहले इसके बारे में चेतावनी जारी कर दी थी।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते कई जिलों में लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ है। मौसम विभाग ने कई दिनों पहले इसके बारे में चेतावनी जारी कर दी थी। भूस्खलन के चलते कई सड़कें बंद (Road Closed) हो गई हैं। वहीं भूस्खलन के चलते सिरमौर जिले में दर्जन भर सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला-कालका नेशनल हाईवे पर धर्मपुर के पास कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। किन्नौर जिला के निगुलसेरी में बीते दिनों जिस स्थान पर पहाड़ गिरा था वहां शनिवार सुबह से दोबारा पत्थर गिरना शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

वहीं कांगड़ा जिले में एक बस पर पेड़ गिरा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। जिला सोलन के कंडाघाट में धुंध के चलते करीब 16 वाहन टकरा गए हैं। धर्मपुर से परवाणू सोलन तक हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन से सफर खतरनाक हो गया है। हमीरपुर जिले में पुंग खड्ड उफान पर है। खड्ड के बीच तीन टिप्पर और एक जेसीबी फंस गई। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। मूसलाधार बारिश के चलते अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। खतरा बढ़ता देख चालक टिप्पर की छत पर चढ़ गया।

राजधानी शिमला में कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। बारिश से ऊपरी शिमला में सेब तुड़ान प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात से प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, किन्नौर और मंडी में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। कुल्लू जिले में भी बारिश हो रही है।

Tags

Next Story