Mausam Ki Jankari: हिमाचल में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, कल बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, कल बारिश की संभावना
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी (Heat) को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने कल बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से मैदानी और मध्यपर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी (Heat) को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने कल बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से मैदानी और मध्यपर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। वहीं, शिमला (Shimla) में शुक्रवार को गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए। हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार देर शाम को मंडी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। प्रदेश के निचले इलाकों में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। तापमान में इजाफा हुआ है और प्रदेश के पांच इलाकों में पारा 35 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से फिर मौसम खराब होने के आसार जताए हैं। 31 मई और 1 जून को हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर नौ जिलों में गर्ज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 30 मई से 3 जून तक मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दो जून को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर आंधी के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार बढ़ रहा है तापमान

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पांच शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। ऊना, सुंदरनगर, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से पार पहुंच गया है।

वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 27.0, सुंदरनगर 35.4, भूंतर 34.8, कल्पा 22.1, धर्मशाला 30.0, ऊना 39.0, नाहन 34.0, सोलन 33.0, कांगड़ा 37.0, बिलासपुर 37.3, हमीरपुर 36.0, चंबा 34.4, डलहौजी 22.5 और केलांग 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Tags

Next Story