Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड के चलते लेह-मनाली हाईवे सहित कई रास्ते बंद

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में मानसून विदा होते-होते जमकर कहर बरपा रहा है। प्रदेश गुरुवार रात से जमकर बारिश (Rain) हो रही है। हांलाकि मौसम विभाग (Weather Department) ने भी इसके बारे में पहले से ही जानकारी दी थी। मौसम विभाग ने राज्य में 2 दिन बारिश की संभावना जताई थी। वहीं प्रदेश में आज रात से बारिश हो भी रही है। बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) भी हुआ है। भूस्खलन की वजह से मनाली लेह हाईवे (Manali Leh Highway) पिछले 48 घंटे से बंद पड़ा हुअ है। वहीं जानकारी के मुताबिक, राज्य में तीन नेशनल हाईवे अब भी नहीं खुल पाए हैं। लैंडस्लाइड से किन्नौर के चौरा गेट पर बड़ी-बड़ी चट्टाने गिरी हैं। किन्नौर और स्पीति को जोड़ने वाला यह हाईवे अभी नहीं खुल पाया है। वहीं, मनाली के नेहरू कुंड के पास गिरी बड़ी चटान भी लेह मनाली हाईवे से हटाई नहीं जा सकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला और बिलासपुर हाईवे पर लैंडस्लाइड से टूटी सड़क को फिर से ठीक किया जा रहा है। ये तीनों मार्ग बंद हुए 48 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। रास्ता बंद होने की वजह से रास्तों पर लंबे जाम लगे हुए हैं। बंद रास्ते की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेह की तरफ जाने और आने वाले पेट्रोल-डीजल के टैंकरों के अलावा पर्यटक वाहन और सेब-सब्जियों से लदे ट्रक भी हाईवे बंद होने से रास्ते में फंस गए हैं। मार्ग पर गिरी बड़ी चट्टान को ब्लास्टिंग से तोड़ा गया है लेकिन हाईवे अब तक बहाल नहीं हो पाया है।
जानें अपने शहर का तापमान
प्रदेश में गुरुवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 35.3 दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 33.5, भुंतर में 32.9, सुंदरनगर में 32.8, हमीरपुर जिले में 32.0, कांगड़ा जिले में 31.6, चंबा जिले में 30.7, सोलन जिले में 30.0, धर्मशाला में 27.2, शिमला में 26.4, कल्पा में 24.0, केलांग में 23.4 और डलहौजी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं गुरुवार रात को सुजानपुर टीहरा में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोलन जिले में 34, नाहन में 31, मंडी जिले में 28, जोगिंद्रनगर में 24, पालमपुर में 23, पंडोह में 21, नादौन में 19, गगल में 18, रामपुर में 15, बंगाणा में 12, अंब-पांवटा साहिब में 11 और सराहन में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS