Mausam Ki Jankari: प्रदेश से विदा हुआ मानसून, अब भी हो सकती है हल्की बारिश

Mausam Ki Jankari: प्रदेश से विदा हुआ मानसून, अब भी हो सकती है हल्की बारिश
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (Weathar Department) की मानें तो प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है। प्रदेश में अब पोस्ट मॉनसून सीजन (Monsoon Season) में चलेगा। इस सीजन में भी प्रदेश में बारिश (Rain) की बौछारें गिरने के आसार हैं।

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (Weathar Department) की मानें तो प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है। प्रदेश में अब पोस्ट मॉनसून सीजन (Monsoon Season) में चलेगा। इस सीजन में भी प्रदेश में बारिश (Rain) की बौछारें गिरने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल में मॉनसून समय से पहले आया गया था। आम तौर पर 20 जून तक मॉनसून हिमाचल में दस्तक देता हैं, लेकिन इस बार 13 जून को मॉनसून हिमाचल में आ गया गया था। जहां सितंबर की 25 तारीख के आसपास हिमाचल को अलविदा कहता हैं, तो वहीं इस आठ अक्तूबर तक मॉनसून रुका। इस वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रदेश में 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बारिश हो सकती है। 8 अक्तूबर तक प्रदेश में 692 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि के दौरान 763 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी गई है। इस बार 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष मानसून सीजन में प्रदेश में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। लाहुल-स्पीति में सबसे कम बारिश हुई।

यहां हुई इतनी बारिश

बता दें कि 13 जून से आठ अक्तूबर तक यहां सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश हुई। चंबा में सामान्य से 44, हमीरपुर में 3, कांगड़ा में 8, किन्नौर में 6, सिरमौर में 14, सोलन में 11, ऊना में 14 फीसदी कम बादल बरसे। बिलासपुर जिला में सामान्य से एक, कुल्लू में 40, मंडी में 11 और शिमला में 9 फीसदी अधिक बारिश हुई। अगस्त में सामान्य से 44 फीसदी और जून में 16 फीसदी कम बारिश हुई। सितंबर में सामान्य से 34 फीसदी और जुलाई में 6 फीसदी अधिक बादल बरसे। मानसून के दौरान सिर्फ सात दिनों में भारी बारिश दर्ज हुई। मानसून सीजन में प्रदेश में इस बार 476 लोगों की जान गई। 627 लोग घायल हुए।

Tags

Next Story