Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 4 दिन बाद शुरू हो जाएंगी प्री मानसून की बौछारें, इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 4 दिन बाद शुरू हो जाएंगी प्री मानसून की बौछारें, इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 11 जून से प्री मानसून (PRO Monsoon) की बौछारें पड़ने का अनुमान है। 10 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। रविवार को राजधानी शिमला (Shimla) सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 11 जून से प्री मानसून (PRO Monsoon) की बौछारें पड़ने का अनुमान है। 10 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। रविवार को राजधानी शिमला (Shimla) सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को बादल (Cloud) भी छाए रहे। मौसम साफ होते ही मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार हैं। इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। बीते वर्ष 24 जून को मानसून हिमाचल प्रदेश में पहुंचा था। सामान्य के मुकाबले आठ दिन पहले मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी। इस वर्ष भी मानसून के समय से पहले पहुंचने के आसार हैं।आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिस रफ्तार से मानसून अभी चल रहा है, उससे आसार हैं कि 25 जून तक प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं।

रविवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 36.7, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 36.2, सुंदरनगर में 35.3, चंबा में 34.8, भुंतर में 34.7, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 25.2, कल्पा में 24.2, डलहौजी में 21.9 और केलांग में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में आम तौर दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 से 25 जून तक पहुंचता है। इस बार भी 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

Tags

Next Story