Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 22 तक खराब बना रहेगा मौसम, बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बंद

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 22 तक खराब बना रहेगा मौसम, बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बंद
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आपको बात दें की प्रदेश में रात को निचले इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। मंडी, शिमला सहित मैदानी इलाकों में रात को काफी देर तक बारिश (Rain) होती रही।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। आपको बात दें की प्रदेश में रात को निचले इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। मंडी, शिमला सहित मैदानी इलाकों में रात को काफी देर तक बारिश (Rain) होती रही। बारिश से जहां गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में बारिश से गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई है। बारिश होने से किसानों की गेहूं की फसल में नुकसान की संभावनाएं बढ़ गई है। आपको बता दें कि इन दिनों किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है।

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में बारिश, अंधड़ और बिजली गरजने की चेतावनी जारी हुई है। 22 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इससे पहले, शुक्रवार को शिमला, मंडी सहित कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडक बढ़ गई है। वहीं, रोहतांग, कुंजम दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के बंद होने से बारालाचा में गुरुवार रात को बर्फ के बीच कई वाहन व लोग फंसे रहे। लेह के सरचू से मनाली की तरफ आने वाले इन लोगों को निकालने के लिए रात को बीआरओ और लाहौल-स्पीति पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। माइनस 25 डिग्री तापमान के बीच बीआरओ और पुलिस के जवानों ने यहां फंसी महिलाओं और बच्चों सहित कुल 37 यात्रियों को निकालकर दारचा पहुंचाया।

Tags

Next Story