Mausam Ki jankari: हिमाचल में 17 जून तक बारिश-तूफान का अलर्ट, लोगों को दी नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Mausam Ki jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 17 जून तक मौसम रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 17 जून तक बारिश व तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश में 19 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा।
हालांकि दिन के समय धूप भी खिली रही। मगर दोपहर बाद शीतलहरों के प्रवाह से तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। ऊना में चार, डलहौजी, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर व शिमला में तीन डिग्री तक तापमान लुढ़का है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 17 जून तक भारी बारिश होगी। राज्य में 19 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी।
21 साल बाद इतनी जल्दी पहुंचा मानसून
आपको बता दें कि 21 साल बाद हिमाचल में मानसून ने प्रदेश में इतनी जल्दी दस्तक दी है। राज्य में प्री मानसून की बौछारों व उक्त अवधि के दौरान चले तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। राज्य में पहली से 13 जून तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। गौरतलब है कि हिमाचल में मानसून के पहुंचने की सामान्य अवधि 26 जून है। बीते साल प्रदेश में 24 जून को मानसून आया था, मगर इस साल मानसून सामान्य अवधि से 13 दिन पहले आ गया है। राज्य में 21 साल के बाद मानसून इतनी जल्दी आया है। इससे पहले साल 2000 में नौ जून को मानसून आया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS