Mausam Ki Jankari: प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 9 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र (meteorological station) की और से इस संबंध में चेतावनी जारी की गई है, जबकि 5 अगस्त तक राज्य में यलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है। 24 घंटों के दौरान केलांग (Keylong) का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। ऊना (Una) सबसे ज्यादा गर्म रहा है। कुछ स्थानों पर बारिश (Rain) भी रिकार्ड हुई है। राजधानी शिमला (Shimla) में दोपहर एक बजे के बाद अचानक ही बारिश शुरू हो गई। हिमाचल में अभी मॉनसून सक्रिय है। इसी को लेकर लोगों और जिला प्रशासन को एडवाइजरी भी जारी की गई है कि लगातार बारिश और भारी बारिश के कारण हो रहे भू-स्खलन और पेड़ों के गिरने की घटना हो सकती है। ऐसे में लोग नदी, नालों किनारे न जाएं।
यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
आपको बता दें कि नूरपुर-जोगिंद्रनगर, नारकंडा में 26-26 एमएम, कोठी में 23, सरकाघाट में 22, कसौल में 20, पांवटा साहिब-गोहर में 19-19, देहरा में 18, पछाड़ में 16, पंडोह में 15, पालमपुर-नादौन और कुफरी में 13-13 मिलीमीटर जबकि बैजनाथ, सोलन व सुंदरनगर में 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
प्रदेश के हर शहर का हाल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 21.7 व न्यूनतम तापमान 17.6 दर्ज किया गया है। वहीं धर्मशाला का अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 19.8 दर्ज किया गया है। वहीं ऊना जिले में अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम तापमान 26.0, वहीं सोलन जिले में अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया। कांगड़ा जिले का अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम तापमान 22.2 रहा। वहीं हमीरपुर जिले में अधिकतम तापमान 29.2 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4, वहीं चंबा जिले अधिकतम तापमान 30.9 दर्ज किया गया। वहीं व न्यूनतम तापमान 20.7 रहा। वहीं केलांग में अधिकतम तापमान 21.4 दर्ज किया गया। वहीं न्यूज तापमान 12.0 दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS