Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार

Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार
X
Himachal Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी (Hot summer) पड़ रही है। कई इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है।

Himachal Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी (Hot summer) पड़ रही है। कई इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है।ऊना (Una) में तो सीजन का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां गुरुवार को 42.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। प्रदेश में 29 मई तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों के तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग (IMD) विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 30 मई से दो जून तक फिर से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। इस दौरान मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और तूफान का पूर्वानुमान लगाया गया है।

ये रहा शहरों का न्यूनतम तापमान

गुरुवार को मंडी, कांगड़ा, शिमला और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को भी तेज धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सामान्य रहा। कल्पा का न्यूनतम तापमान 8.0, शिमला 18.0, सुंदरनगर 15.3, भुंतर 13.4, धर्मशाला 17.4, ऊना 20.2, नाहन 20.3, केलांग 6.5, पालमपुर 18.5, सोलन 14.2, मनाली 10.2, कांगड़ा 19.2, मंडी 10.2, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.7, चंबा 14.9, डलहौजी 18.0 और कुफरी 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला का अधिकतम तापमान 27.5 दर्ज किया गया

हिमाचल की राजधानी शिमला में भी गर्मी से पसीने छुटने लगे हैं। गुरुवार को शिमला का अधिकतम तापमान 27.5, सुंदरनगर 36.7, भुंतर 35.3, कल्पा 24.6, धर्मशाला 30.2, ऊना 42.5, नाहन 35.6, सोलन 34.0, 36 कांगड़ा 38.4, बिलासपुर 40.1, हमीरपुर 38.2, चंबा 35.6, डलहौजी 23.5 और केलांग 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

Tags

Next Story