Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में सीजन का सबसे गर्म दिन, 43 डिग्री के पर पहुंचा तापमान

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बुधवार को दिन मौजूदा समर सीजन का सबसे गर्म (hot) दिन रिकार्ड किया गया है। राज्य के मैदानी इलाकों सहित पहाड़ों (Mountains) पर दिन भर गर्मी ने लोगों के जमकर पसीने छुड़ाए। इस दौरान अधिकतम तापमान (Temperature) में इजाफा आने से प्रदेश के मैदानी इलाके भट्टी की तरह तप रहे। ऊना का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जो समर सीजन का सबसे ज्यादा आंका गया है। ऊना के साथ-साथ बिलासपुर, कांगड़ा व हमीरपुर में भी भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। बिलासपुर, कांगड़ा व हमीरपुर में भी सीजन में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है।
वहीं तापमान में उछाल आने के बाद ऊना का पारा 43 डिग्री से पार हो गया है। बिलासपुर का तापमान 40.0 डिग्री तक पहुंच गया है। कांगड़ा व हमीरपुर का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं सुंदरनगर, भुंतर, चंबा व सोलन में भी गर्मी जमकर पसीने छुड़ा रही है। अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले एक से चार डिग्री तक का इजाफा आया है। हमीरपुर के तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बिलासपुर में तीन और शेष हिमाचल के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। प्रदेश में दिन के साथ साथ रात के समय भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड रहा है। ऊना का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब है। कांगड़ा, बिलासपुर व हमीरपुर में भी रात के समय लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान में भी एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है।
आज भी प्रचंड गर्मी
मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को दिन मौजूदा समर सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी गर्मी का कहर जारी रहेगा। हालांकि 15 जून तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में 12 व 13 जून को गर्जन के साथ भारी बारिश होगी। वहीं, कुछ स्थानों पर तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS