Mausam Ki Jankari: हिमाचल में कल बरसेंगे बदरा, बारिश से किसानों में भय

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में तापमान बढ़ने से बारिश की संभावनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में कल झमाझम बारिश की संभावना है। प्रदेश के इन जिलों में किन्नौर, लाहुल-स्पीति, शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, चंबा और सिरमौर में 11 से 15 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य के उक्त क्षेत्रों में इस अवधि एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की आशंका जताई है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। तापमान में उछाल आने के बाद ऊना का पारा फिर से 35 डिग्री से पार हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलासपुर का पारा 33 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा सुंदरनगर, नाहन, सोलन, कांगड़ा व हमीरपुर का पारा 30 डिग्री पार हो गया है। तापमान में बढ़ोतरी आने से प्रदेश में लोगों को प्रचड़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी आई है। भुंतर, कांगडा, बिलासपुर व केलांग के तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी आई है।
गेहूं की फसल हो सकती है बेकार
वहीं मौसम विभाग ने अगले दिनों में बारिश की संभावनाएं जताईं हैं। उससे प्रदेश के किसानों में गेहूं की फसल के खराब होने की संभावना बढ़ गई हैं। आपको बता दें की प्रदेश में किसानों की गेहूं की फसल कट रही है। ऐसे में किसानों को चिंता सताने लगी है कि बारिश की वजह से कहीं उनकी गेहूं की फसल बेकार ना हो जाए। आपको बता दें कि प्रदेश में इन दिनों धड़ल्ले से गेहूं की फसल की कटाई हो रही है। ऐसे में बारिश से किसानों को बारिश की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS