Mausam Ki Jankari: प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ, लोगों को 11 के बाद मिलेगी गर्मी से राहत

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मैदानी व निचले भागों में 11 जून तक मौसम (Mausam) साफ रहने की संभावना है। वहीं मध्य पर्वतीय भागों में नौ को छोड़कर लगातार 14 जून तक बारिश-अंधड़ (Heavy Rain) चलने के आसार हैं। उधर, उच्च पर्वतीय भागों में 10 जून तक मौसम (Mausam) साफ रहेगा और 11 से 14 जून तक बारिश-हल्की बर्फबारी (snowfall) का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 14 जून को अंधड़ का अलर्ट है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है।
वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। ऊना में न्यूनतम तापमान 28.0, कांगड़ा में 25.5, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 25.4, मंडी में 23.0, चंबा में 21.0, डलहौजी में 17.9, सोलन में 20.0, धर्मशाला में 25.3, शिमला में 18.9, कल्पा 11.0, केलांग 10.8, नाहन 25.1 और भुंतर 20.8 में डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
ऊना में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान
उधर, जून की गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। 27 मई को ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक पारा 42.7 डिग्री दर्ज हुआ था। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ गई है। 12 जून से खराब होने जा रहे मौसम को प्री मानसून की बौछारें माना जा रहा है। मंगलवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में मौसम साफ हो गया।
मंगलवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 38.6, मंडी में 38.2, बिलासपुर में 37.0, भुंतर में 36.4, हमीरपुर में 35.8, चंबा में 36.3, सुंदरनगर में 37.3, नाहन में 35.2, सोलन में 34.0, धर्मशाला में 31.4, मनाली में 29.0, कल्पा में 27.4, शिमला में 26.3, केलांग में 25.8 और केलांग में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS