Mausam Ki Jankari: हिमाचल में झमाझम बारिश, 23 तक खराब रहेगा मौसम, अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में इन दी झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश से कारोबारियों को एक बार फिर से नुकसान होने लगा है। आपको बता दें कि कांगड़ा जिले में पिछले सोमवार को तबाही मचाने वाली बारिश ने सबकुछ पानी पानी कर दिया। इस घटना से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अधिक बारिश होने से पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ा है। झमाझम बारिश से पर्यटक का आना कम हो गया गया है।
कागड़ा घाटी में पर्यटकों के ना पहुंचने से पर्यटन कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है। आलम यह है कि शनिवार तक यहां सैलानियों से होटल भरे हुए थे, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली गुजरात व महाराष्ट, सहित विभिन्न राज्यों से यहां पहुंच रहे पर्यटकों ने जब बारिश से हुई तवाही का मंजर देखा तो उन्होंने यहां की बुकिंग कैंसल करवा दी और दूसरे प्रदेशों का रुख कर लिया। जिससे प्रदेश का पर्यटन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया।
23 तक खराब बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश व तूफान कहर बरपाएगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 18 से 20 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश व तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 23 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। वहीं पहाड़ों पर दिन भर धूंध घिरी रही। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई, मगर दोपहर बाद शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था। ऐेसे में लोगों को दिन के समय उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
3 डिग्री तक लुढ़का तापमान
वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया है। शिमला, सुंदरनगर, कल्पा, ऊना, सोलन, डलहौजी व केलांग के तापमान में गत शुक्रवार के मुकाबले बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। ऊना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री, कल्पा, सोलन व केलांग के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी आई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के तापमान में गत शुक्रवार के मुकाबले गिरावट आई है। यहां पर एक से तीन डिग्री तक पारा लुढ़का है। प्रदेश में गत 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। शाहपुर में सबसे ज्यादा 35 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा गुलेर में 12, पालमपुर में 10, धर्मशाला में चार और डलहौजी में एक मिलीमीटर बारिश हुई है। कम बारिश होने के चलते न्यूनतम तापमान में भी बढौतरी आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS