Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 27 तक साफ रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 27 तक साफ रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश बर्फबारी (Snowfall) के बाद पिछले 24 घंटे से मौसम (Weather) शुष्क बना हुआ है। कहीं पर भी किसी तरह की बारिश (Rain) और बर्फबारी रिकार्ड नहीं की गई है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश बर्फबारी (Snowfall) के बाद पिछले 24 घंटे से मौसम (Weather) शुष्क बना हुआ है। कहीं पर भी किसी तरह की बारिश (Rain) और बर्फबारी रिकार्ड नहीं की गई है। 27 अप्रैल तक राज्य में इसी तरह मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद 28 से मौसम खराब होगा और पहली मई तक ऐसा ही मौसम राज्य में बना रहेगा, जिससे बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 28 अप्रैल से मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है। राज्य में सबसे कम तामपना केलांग का -3.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिक तापमान और सबसे ज्यादा गर्म ऊना जिला रहा है।

मैदानी इलाकों में बढ़ा तापमान

आपको बता दें कि यहां पर 31.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राज्य भर में मौसम के साफ होने से लोगों को गर्मी का एहसास होना भी दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी शिमला की बात करें, तो यहां पर पिछले तीन से चार दिनों से लगातार मौसम के खराब होने से बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही थी, जिससे तापमान में भी काफी कमी आई थी। अब यहां पर मौसम के साफ होने से गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। अगर इसी तरह मौसम साफ रहा, तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

जानें अपने शहर का न्यूनतम तापमान

प्रदेश की राजधानी शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 23.8 दर्ज किया गया। वहीं सुंदरनगर का तापमान 31.6, कल्पा में 13.8, धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 11.4 दर्ज किया गया। ऊना का न्यूनतम तापमान 35.2, वहीं नाहन का तापमान 29.6, सोलन का तापमान 31.3, कांगड़ा जिले का तापमान 32.6, हमीरपुर का तापमान 31.8 दर्ज किया गया। चंबा जिले में 30.0 दर्ज किया गया। वहीं केलांग का तापमान 06.4 दर्ज किया गया।

Tags

Next Story