Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, इस दिन होगी बारिश

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, इस दिन होगी बारिश
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से मौसम में मरमाहट पैदा हो गई है। लगातार धूप खिलने से प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में तापमान बढ़ने से 21 और 22 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से मौसम में मरमाहट पैदा हो गई है। लगातार धूप खिलने से प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में तापमान बढ़ने से 21 और 22 फरवरी को बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी (Snowfall) होने के आसार भी बने हुए हैं।

किसानों के चहरे खिले

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद प्रदेश के किसानों के चहरे खिल गए हैं। किसानों का आस है कि इस बारिश से फसलों को फायदा जरूर होगा। आपको बता दें कि पिछली बारिश से किसानों के साथ-साथ प्रदेश के बागवानों को भी बारिश का लाभ पहुंचा है। सेब के बागवानों का मामना है कि बारिश से सेब की फसल अच्छी होगी।

यहां जानें हर जिले का तापमान

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, बिलासपुर में 25.5, हमीरपुर में 25.3, कांगड़ा में 24.6, सुंदरनगर में 24.5, मंडी में 24.1, चंबा में 23.5, नाहन में 23.3, सोलन-भुंतर में 23.2, धर्मशाला में 18.8, शिमला में 16.5, कल्पा में 12.0, डलहौजी में 10.2, कुफरी में 9.4 और केलांग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.8, कल्पा में माइनस 1.8, कुफरी में 0.8, मनाली में 1.4, मंडी में 3.1, भुंतर में 2.9, सोलन में 2.6, शिमला में 3.8, चंबा में 4.7, डलहौजी में 4.5, ऊना में 7.4 और नाहन में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धीरे - धीरे तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Tags

Next Story