Mausam Ki Jankari: चैत्र में ही पड़ने लगी ज्येष्ठ जैसी गर्मी, 36 के पार पहुंचा तापमान

Mausam Ki Jankari: चैत्र में ही पड़ने लगी ज्येष्ठ जैसी गर्मी, 36 के पार पहुंचा तापमान
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। प्रदेश में चैत्र माह में ही ज्येष्ठ माह जैसी तपती गर्मी पड़ने लगी है। तेज धूप (sunshine) खिलने से राज्य के नौ जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। प्रदेश में चैत्र माह में ही ज्येष्ठ माह जैसी तपती गर्मी पड़ने लगी है। तेज धूप (sunshine) खीलने से राज्य के नौ जिलों को अधिकतम तापमान में 30 डिग्री के पार चला गया है। ऊना का अधिकतम तापमान (Temperature) 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो देश के गर्म शहरों में शुमार लुधियाना, अंबाला, मुंबई और कोलकाता से भी अधिक दर्ज किया गया है। सुंदरनगर का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर व हमीरपुर का तापमान 32 डिग्री से अधिक आंका गया है। तापमान में उछाल आने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन तंदूर की तरह तपने लगे है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अगामी दिनों के दौरान गर्मी से राहत मिलने की आशंका जताई जा रही है। मगर मैदानी इलाकों में 14 अप्रैल तक गर्मी पसीने छुड़ाएगी। प्रदेश में दिन के साथ-साथ रातें भी तपनी शुरू हो गई है। नाहन का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से पार हो गया है। प्रदेश के अधिकत क्षेत्रों में रविवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा।

तेज धूप के खिले रहने से अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में एक से दो डिग्री तक का इजाफा आया है। कल्पा, ऊना व केलांग तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। धर्मशाला व नाहन को छोड़कर समूचे प्रदेश के तापमान में इजाफा आया है। तापमान में बढ़ोतरी आने से उक्त क्षेत्रों में दिन के समय लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Tags

Next Story