Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 6 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 6 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में छह अगस्त तक के लिए मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में छह अगस्त तक के लिए मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (Weather Department) ने यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। लोगों को अभी भी सावधानी बरतनी होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान केलांग का तापमान (Temperature) सबसे कम रहा है, जबकि ऊना का सबसे ज्यादा तापमान रहा है। राज्य का तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक कम रहा है। शाम होते-होते राजधानी शिमला में मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कई बारिश हुई। सबसे कम तापमान केलांग का रहा है। यहां पर 12.7 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना का सबसे ज्यादा तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले समय में अगर मौसम साफ रहता है तो आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने दो अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि चार अगस्त को भी यलो अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जिन जगहों पर भारी बारिश हुई है वो इस प्रकार हैं। चवाड़ी में 77 मिलीलीटर बारिश हुई है। वहीं रामपुर में 43, बंगाणा में 37, घमरूर 34, डलहौजी 32, करसोग-गोहर 28-28, चंबा 27, बंजार-पांवटा-मनाली 25-25, जंजैहली-सरकाघाट-शिमला में 24-24, वहीं कुमारसैन में 22, बिजाही 21, भोरंज 20, नारकंडा 19, देहरा 18, कसोल-खदरला-गुलेर 17-17, भरारी- सुंदरनगर-पंडोह 16-16, नगरोटा-कोठी 14-14, रेणुका 13-13, तिस्सा में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Tags

Next Story