Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 3 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम, कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश अभी और कहर बरपाएगी। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में तीन अगस्त तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र की और से चेतावनी जारी की गई है। आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। तापमान में भी कमी आई है। सबसे कम तापमान कल्पा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि भुंतर का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की और से आज और कल के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां पर गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग की और से अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके अलावा 31 जुलाई और पहली अगस्त को राज्य में भारी बारिश होगी।
जानें हार शहर का तापमान
बारिश के बाद से हिमाचल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल्पा का न्यूनतम तापमान 8.6 दर्ज किया गया। वहीं राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 17.3 दर्ज किया गया। सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 16.3, भूंतर का तापमान 14.3, धर्मशाला का तापमान 17.0 दर्ज किया गया।, ऊना का न्यूनतम 23.0 दर्ज किया गया। नाहन का 21.0, केलांग का 6.9, पालमपुर में 18.5, सोलन में 16.3, मनाली का तापमान 11.6 दर्ज किया गया। कांगड़ा जिले में 20.1 दर्ज किया गया। मंडी जिले में 16.0, बिलासपुर 22.0 दर्ज किया गया, वहीं हमीरपुर जिले में 21.7 दर्ज किया गया। चंबा जिले में 15.6, डलहौजी में 18.0 और कुफरी 16.5 दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS