Mausam Ki Jankari: कई राज्‍यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: कई राज्‍यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
X
Mausam Ki Jankari: भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में में अब तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी देखी गई है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच भारत मौसम (India weather Update) विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अफगानिस्‍तान और उसके आसपास के इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति है। इसका असर हिमालयी क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

Mausam Ki Jankari: भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में में अब तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी देखी गई है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच भारत मौसम (India weather Update) विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अफगानिस्‍तान और उसके आसपास के इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति है। इसका असर हिमालयी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज भारी बर्फबारी और बारिश (Rain) के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही भारत के उत्‍तरी राज्‍यों और उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा में ओले गिरने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। यही स्थिति हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के भी कई इलाकों की रहेगी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के में भी अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 12 मार्च के बीच तूफान के साथ बर्फबारी और बारिश होने की बात कही गई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कई शहरों में तापमान सामान्‍य से अधिक हो रहा है। दिन के समय शहरों में तेज धूप के कारण गर्मी के आसार दिख रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक देश में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी। इससे तापमान सामान्‍य रहेगा। यानी लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

Tags

Next Story