Mausam Ki Jankari: लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी, प्रदेश के कई इलाकों में शाम तक बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में दिन प्रतिदिन मौसम (Weather) बदलता जा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके बारे में चेतावनी जारी कर दी थी। आज लाहौल-स्पीति जिले (Lahaul-Spiti District) में आज सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। बर्फबारी (Snowfall) की वजह से ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के गई इलाकों में आज बारिश की संभावना बन गई है। शनिवार और रविवार को कई जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल के निचले क्षेत्रों में बारिश होगी तो ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। 25 अक्तूबर तक मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा बढ़ गई है। केलांग का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. सुरेंद्र पाल का कहना है कि बीते 24 घंटों में मौसम बिलकुल साफ बना रहा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ द्वारा सक्रिय हो रहा है।
लाहौल-स्पीति पुलिस की मानें तो आज सुबह से लाहौल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई है। पुलिस ने पर्यटकों से कहा है कि लोग यात्रा करने से बचें। स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार, जिले में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित है। पुलिस का कहना है कि आपातकालीन स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए आप इन नंबर 9459461355 पर संपर्क करें
उधर बीआरओ के मुताबिक, मनाली-लेह हाइवे बारालाचा पास पर बर्फबारी के कारण बंद है और यह एक सप्ताह तक नहीं खुल पाएगा। अलर्ट के मद्देनजर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग से आगे ट्रकों की आवाजाही बंद रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS