Mausam Ki Jankari: हिमाचल में आने वाले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, जानें आने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में आने वाले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, जानें आने शहर का हाल
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में के कई जिलों में आज मौसम साफ है लेकिन कई स्थानों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश से मानसून अभी गया नहीं हैँ।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में के कई जिलों में आज मौसम साफ है लेकिन कई स्थानों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश से मानसून अभी गया नहीं हैँ। अभी भी विभाग ने प्रदेश में आने वाले 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून अक्तूबर के शुरुआत में विदा होगा। वहीं पिछली साल के मुकाबले इस साल प्रदेश में अधिक बारिश देखने को मिली है। यहां तक की अभी भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में बारिश का दौर थमने के बाद अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। प्रदेशभर में जहां पहले बारिश के कारण सैकड़ों सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी, तो वहीं अब सिर्फ सात ही सड़कें बंद है। इन सड़कों से भी पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है। यहां पर अब भी पांच सड़कें लाहुल- स्पीति और दो किन्नौर जिला में बंद है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून कमजोर रहा और चुनिंदा क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। लेकिन आने वाले चार-पांच दिन मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28 व 29 सितंबर को मैदानी ओैर निचले पर्वतीय व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। उन्होंने वहीं उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में अक्तूबर के पहले सप्ताह के अंत में मानसून के विदा होने की संभावना हैं।

यहां हुई इतनी बारिश

चौबीस घटें में बिलासपुर जिले के नयनादेवी में 76 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कांगड़ा जले के पालमपुर में 40 एमएम बारिश हुई है। वहीं सिरमौर जिले के राजगढ़ में 36 एमएम बारिश हुई है। सोलन जिले के नालागढ़ में 34 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर जिले में 26 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सोलन जिले में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Tags

Next Story