Mausam Ki Jankari: प्रदेश में अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: प्रदेश में अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम एक बार फिर से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग (Weather department) की मानें तो 28 सितंबर से मौसम फिर से खराब होने की संभावना जताई है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम एक बार फिर से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग (Weather department) की मानें तो 28 सितंबर से मौसम फिर से खराब होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में अगले पांच दिन मौसम खराब रहेगा। राज्य के मैदानी एवं मध्यपर्वतीय इलाकों में 28 और 29 सितंबर को बारिश (Rain) के साथ अंधड़ व बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह (Advice) दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि गत 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून कमजोर रहा और चुनिंदा क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 28 व 29 सितंबर को मैदानी और निचले पर्वतीय व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह के अंत में मानसून के प्रदेश से विदा होने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भू-स्खलन से बंद सड़कों को खोलने के कार्य में तेजी आई है। शनिवार तक प्रदेश में भू-स्खलन से 123 सड़कें अवरूद्ध रही। शिमला में सबसे ज्यादा 64 सड़कें बंद हैं। वहीं मंडी में 35, कांगड़ा में छह, हमीरपुर में पांच और बिलासपुर में एक सड़क बाधित रही। इसके अलावा मंडी में एक ट्रांसफार्मर भी ठप रहे। बारिश से 13 कच्चे व चार पक्के मकान और नौे पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुईं। मानसून सीजन के दौरान व्यापक बारिश से प्रदेश में अब तक 1107 करोड़ की संपति का नुकसान हो चुका है।

Tags

Next Story