Mausam Ki Jankari: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बहाल नहीं हुआ नेशनल हाईवे-5, प्रदेश में 12 तक खराब रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बहाल नहीं हुआ नेशनल हाईवे-5, प्रदेश में 12 तक खराब रहेगा मौसम
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बारिश (Rain) का दौर जारी है। बारिश के चलते शिमला के रामपुर के ज्यूरी में हुए लैंडस्लाइड (Landslide) के चलते किन्नौर को जोड़ने वाल हाईवे अब भी बंद (Highway Closed) है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बारिश (Rain) का दौर जारी है। बारिश के चलते शिमला के रामपुर के ज्यूरी में हुए लैंडस्लाइड (Landslide) के चलते किन्नौर को जोड़ने वाल हाईवे अब भी बंद (Highway Closed) है। हाइवे के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग (Weather Depardment) ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में सात से 10 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। वहीं विभाग ने पूरे प्रदेश में 12 सितंबर तक मौसम खराब बने रहने का पुर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू संपर्क सड़क पर रविवार सुबह पहाड़ी के गिरने से भावावैली की तरफ यातायत ठप्प हो गया है। ठप हो गया है। यहां तक की सड़क बाधित होने से क्षेत्र की पांच पंचायतों का संपर्क बिल्कुल कट गया है। वहीं रास्तों को बहाल करने का कार्य जारी है। पुलिस प्रशासन न जल्द से जल्द रास्तों को बहान करने का आश्वासन दिया है। रास्ते बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हर जिले का अधिकतम तापमान

सोमवार को ऊना जिले में अधिकतम तापमान 35.4 दर्ज किया गया। वहीं भुंतर में 34.8 दर्ज किया गया। बिलासपुर जिले की बात करें तो यहां का तापमान 33.0 दर्ज किया गया।, कांगड़ा जिले में 32.2, चंबा-सुंदरनगर में 31.9, हमीरपुर जिले में 31.8, सोलन जिले में 30.5 रिकॉर्ड किया गया। वहीं धर्मशाला का अधिकतम तापमान 28.8 दर्ज किया गया। केलांग में 25.7, कल्पा में 25.0, वहीं राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24.4 दर्ज किया गया।

Tags

Next Story