Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 22 तक खराब रहेगा मौसम, कल और परसों तेज बारिश का अलर्ट

Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 22 तक खराब रहेगा मौसम, कल और परसों तेज बारिश का अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो प्रदेश में 22 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश में मंद पड़ा मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। प्रदेश में आज से बारिश (Rain) का दौर शुरू होगा।

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो प्रदेश में 22 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश में मंद पड़ा मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। प्रदेश में आज से बारिश (Rain) का दौर शुरू होगा। 20 सितंबर को मैदानी एवं मध्यपर्वतीय इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 और 21 सितंबर को 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है। इस दौरान अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने के भी आसार हैं। पूरे प्रदेश में 22 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पिछले दिनों मानसूनी गतिविधियों कमजोर थीं, जो अब गति पकड़ेंगीं और फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। इस बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम खुलने से भू-स्खलन से बाधित सड़कों को खोलने के कार्य में तेजी आई है। गत 24 घंटों के दौरान सुजानपुर टीहरा में सर्वाधिक 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोलन में 34, नाहन में 31, मंडी में 28, जोगिंद्रनगर में 24, पालमपुर में 23, पंडोह में 21, नादौन में 19, गगल में 18, रामपुर व घुमरूर में 15-15, बंगाणा में 12, अंब, पांवटा साहिब ओैर नगरोटा सूरियां में 11-11 तथा सराहन में 10 मिमी बारिश हुई।

अक्तूबर की शुरूआत में विदा होगा मानसून

प्रदेश में मानसून बस कुछ दिनों तक रहने वाला है। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में हिमाचल को अलविदा कहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून अब तक सामान्य रहा है। 12 में से आठ जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई। चार जिलों में औेसत से कम वर्षा हुई, जिनमें चंबा, सोलन, लाहुल-स्पीति और सिरमौर जिला शामिल है। प्रदेश में मानसून ने 13 जून को दस्तक दी थी। मानसून के सितंबर के अंतिम दिनों या अक्तूबर के आरंभ में विदा होने की संभावना है।

शहरों का अधिकतम तापमान

शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, सुंदरनगर में 32.8 डिग्री, भुंतर में 32.9 डिग्री, कल्पा में 24 डिग्री, धर्मशाला में 27.2 डिग्री, उना में 35.3 डिग्री, सोलन में 30 डिग्री, कांगड़ा में 31.6 डिग्री, बिलासपुर में 33.5 डिग्री, हमीरपुर में 32 डिग्री, चंबा में 30.7 डिग्री, डल्हौजी में 20.8 डिग्री और केलांग में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

Tags

Next Story