Mausam Ki Jankari: हिमाचल में झमाझम बारिश, 5 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम, विभाग ने दी जानकारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज सुबह से ही गर्जन के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है। आपको बता दें कि मैदानी, मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ भागों में जोरदार बारिश (Rain) हो रही है। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो पांच सितंबर तक मौसम खराब रहने का पुर्वानुमान है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल के अनेक स्थानों पर वर्षा हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहा व अधिकतम तापमान सामान्य रहा। राजधानी शिमला (Shimla) सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हो रही है।
वहीं कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी रिकार्ड की गई। 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 06.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही ऊना में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बारिश के रिकार्ड पर नजर डाले तो बैजनाथ 34, नयनादेवी और पांवटा साहिब 26, नाहन 24 व धर्मशाला 21 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। फिलहाल राज्य में पांच सितंबर तक कई क्षेत्रों में खराब मौसम के चलते किसान बागबानों को परेशानी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल वासियों व पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ न जाने का आह्वान किया है।
हिमाचल के जिलों का अधिकतम तापमान
राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24.0 दर्ज किया गया। वहीं सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 31.0 रहा, भुंतर का तापमान 31.8, कल्पा का 23.4, धर्मशाला में अधिकतम तापमान 26.2 दर्ज किया गया। वहीं ऊना जिले का अधिकतम तापमान 34.4 दर्ज किया गया। नाहन में 27.3, सोलन जिले का 29.2, कांगड़ा जिले का अधिकतम तापमान 30.5 दर्ज किया गया। बिलासपुर में 31.0, हमीरपुर में 29.8, चंबा जिले में 30.2, वहीं डलहौजी का अधिकतम तापमान 19.1 रहा वहीं केलांग की बात करें तो अधिकतम तापमान 22.5 दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS