Mausam Ki Jankari: बर्फबारी के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 10 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में सप्ताह भर से लगातार बर्फबारी हो रही है। अधिक बर्फबारी होने के चलते लेह मनाली हाईवे बंद हो गया था। बारलाचा के आसपास बर्फबारी से लेह मनाली हाईवे बंद किया गया था। लेकिन, अब गुरुवार सुबह इसे बहाल कर दिया गया है। लाहौल स्पीति पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, अटल टनल के नोर्थ पोर्टल से लेकर लेह तक हाईवे बहाल है और वाहनों की आवाजाही की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को भी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम होने से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, केलांग में 1.0, मनाली में 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से पूरे प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.0, बिलासपुर 28.0, हमीरपुर 27.8, कांगड़ा 27.2, सुंदरनगर 27.1, भुंतर 26.6, नाहन 25.4, सोलन 26.2, धर्मशाला 20.4, शिमला 19.9, कल्पा 16.0, डलहौजी 13.8 और केलांग में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। गुरुवार को केलांग का न्यनतम तापमान -3.6 डिग्री दर्ज हुआ है। इसके अलावा, शिमला में न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री है। इसके अलावा, सूबे में तमाम इलाकों में धूप खिली हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS